Chhattisgarh | आकार-2026 ने रायपुर में मचा दिया रंगों का तूफान

Spread the love

Chhattisgarh | Aakar-2026 created a storm of colours in Raipur

रायपुर। रायपुर में कला, संस्कृति और रचनात्मकता का ऐसा धमाका हुआ कि पूरा शहर रंगों में डूब गया। संस्कृति विभाग का 16 दिन चला प्रशिक्षण शिविर ‘आकार-2026’ इस बार एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव की तरह खत्म हुआ।

इस आयोजन में 16 अलग-अलग विधाओं में पूरे 1281 प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग ली और अपनी प्रतिभा को नया मंच दिया। लोक नृत्य से लेकर AI आर्ट तक, हर तरह की कला का शानदार संगम देखने को मिला।

समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना आज की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के हर हिस्से में होने चाहिए ताकि कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिले।

कार्यक्रम में सुवा, कर्मा, पंथी, भरथरी गायन और लोक संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *