Chhattisgarh | कटाई पर सख्ती, शहरों में हरियाली का नया प्लान

Spread the love

Chhattisgarh | Strictness on felling, new plan for greenery in cities

रायपुर। रायपुर और नया रायपुर में लगाए जा रहे पेड़ों को लेकर अब सख्ती बढ़ने वाली है। राज्यपाल रमेन डेका ने साफ कहा है कि सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं है, उनकी देखभाल और सुरक्षा उतनी ही जरूरी है।

लोक भवन में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेड़ों की अनावश्यक कटाई बिल्कुल न हो और सिर्फ बेहद जरूरी हालत में ही अनुमति दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह पेड़ों के आसपास ट्री गार्ड और कंक्रीट ढांचे लगे हुए हैं, जिन्हें हटाया जाए ताकि जड़ों तक पानी और हवा ठीक से पहुंच सके और पेड़ सही तरीके से बढ़ सकें।

राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पौधरोपण के बाद उसकी नियमित निगरानी होनी चाहिए, तभी हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *