Chhattisgarh | पुलिस को दिखाया GST बिल, जांच हुई तो खुल गया खेल!

Spread the love

Chhattisgarh: GST bill shown to police, investigation reveals the truth!

दुर्ग। दुर्ग में चोरी के कोयले का बड़ा खेल पकड़ा गया है। खुर्सीपार पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारकर करीब 3 लाख रुपए कीमत का 15.530 टन कोयला बरामद किया है। मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब आरोपी ने बचने के लिए पुलिस को फर्जी GST बिल थमा दिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास एक गोदाम में अवैध रूप से कोयला स्टोर किया गया है। टीम ने मौके पर दबिश दी तो भारी मात्रा में कोयला मिला। पूछताछ में गोदाम संचालक विजय केसरवानी ने कोयले की खरीदी-बिक्री के GST दस्तावेज दिखाए।

लेकिन जब पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो पूरा खेल खुल गया। GST बिल फर्जी निकला। इसके बाद विजय केसरवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे और BSP से चोरी होने वाले कोयले की खरीद-बिक्री करता था। उसने यह भी बताया कि फर्जी GST दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा के जरिए तैयार कराए गए थे।

खुलासे के बाद पुलिस ने विजय केसरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *