Chhattisgarh | Major organizational change in Chhattisgarh Congress
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संचार विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए नई प्रवक्ता टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कई नेताओं को प्रमोशन देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के मुताबिक कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता पी सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को भी पदोन्नति देकर मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही वरिष्ठ नेता नितिन राज भंसाली को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। सत्यप्रकाश और अभय नारायण राय को भी वरिष्ठ प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी मिली है।
यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर की गई हैं। आदेश प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से जारी किया है।
राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को कांग्रेस की मीडिया और संचार रणनीति को मजबूत करने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में यही चेहरे पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते नजर आएंगे।

