Chhattisgarh | NEET पेपर लीक पर बोले भूपेश – सरकार को अपनी पुलिस पर भरोसा नहीं

Spread the love

Chhattisgarh | Bhupesh Baghel on NEET paper leak: Government doesn’t trust its police

रायपुर डेस्क। नीट पेपर लीक और परीक्षा में एयरफोर्स के इस्तेमाल की खबरों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश ने एक्स पोस्ट कर कहा कि केंद्र सरकार ने खुद मान लिया है कि गृह मंत्रालय निकम्मा है और उन्हें अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं रहा।

भूपेश बघेल ने कहा कि सेना का काम देश की सुरक्षा करना है, लेकिन सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए हर जगह सेना को लगा रही है। उन्होंने एनटीए पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक हुआ, लेकिन जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जगह उन्हें बड़े पद दिए जा रहे हैं।

इधर भाजपा ने भी पलटवार करते हुए टीएस सिंहदेव यानी बाबा का मुद्दा उठा दिया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने बाबा के साथ धोखा किया और ढाई-ढाई साल वाला फॉर्मूला लागू नहीं किया।

इस पर भूपेश ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रम फैला रही है। हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कभी ढाई साल में इस्तीफा देने का कोई निर्देश नहीं मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *