Chhattisgarh | मारपीट विवाद पर बवाल बढ़ा, अफसर संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

Spread the love

Chhattisgarh | Chaos escalates over assault dispute, officers’ union warns of strike

अंबिकापुर। अंबिकापुर में नायब तहसीलदार और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच का विवाद अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मामला बनता जा रहा है। एक तरफ विधायक की बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी पर बदतमीजी का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा दिया है।

27 मई को मैनपाट तहसील कार्यालय में शुरू हुआ विवाद अब थाने और कलेक्टर ऑफिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामला इतना बढ़ गया कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मैदान में उतर आया। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर विधायक समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी सामूहिक हड़ताल पर जा सकते हैं।

इधर कलेक्टर अजीत बसंत ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की बात कही है। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *