Chhattisgarh | वनांचल को बड़ा तोहफा, 100 बेड अस्पताल तय

Spread the love

Chhattisgarh: A big gift to the forest region, a 100-bed hospital is set up.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के गंवरघुटरी में अब 100 बिस्तरों का आधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल बनने जा रहा है।

यह पहल मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मौजूदगी में आगे बढ़ी, जहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को जमीन आबंटन आदेश सौंपा गया।

इस अस्पताल से आसपास के आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अभी गंभीर इलाज के लिए लोगों को रायगढ़ या बिलासपुर जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है।

अस्पताल में निःशुल्क इलाज, इमरजेंसी सेवा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जांच सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का कहना है कि यह सुविधा सीधे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *