Chhattisgarh: 21 youths have been given government responsibilities, this recruitment is happening for the first time.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। CGPSC ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि राज्य गठन के बाद पहली बार इस विभाग में रेगुलर भर्ती हुई है।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चुने गए उम्मीदवार अब प्रदेश के शहरों और कस्बों के प्लान्ड डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे युवाओं के लिए बड़ा मौका और छत्तीसगढ़ के मॉडर्न डेवलपमेंट की नई शुरुआत बताया है।
