Chhattisgarh | 1 दिन, 2 ट्रैप, 2 रिश्वतखोर गिरफ्तार…

Spread the love

Chhattisgarh | 1 day, 2 traps, 2 bribe takers arrested…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर आज बड़ा वार हुआ. Anti Corruption Bureau की टीम ने एक नहीं, दो-दो रिश्वतखोर अफसरों को रंगे हाथ दबोच लिया.

पहली कार्रवाई Bilaspur में हुई, जहां कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया गया. आरोपी पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था और शिकायतकर्ता को 1 लाख जुर्माने का डर दिखाकर बाकी रकम मांग रहा था.

दूसरी बड़ी कार्रवाई Sakti में हुई, जहां चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ाया. आरोप है कि केस में राहत दिलाने के नाम पर 40 हजार की डील हुई थी.
एक ही दिन में दो ट्रैप के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *