Chhattisgarh: IED blast during search operation, 3 soldiers injured
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की बिछाई मौत की साजिश फट पड़ी। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवान डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन पर निकले थे।
जवान जमीन में छिपे विस्फोटकों को तलाश रहे थे, तभी अचानक जोरदार IED ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आकर डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पहले से ही इलाके में IED प्लांट कर रखा था। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।
