Chhattisgarh | Pension money on time, new system implemented
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पेंशन को लेकर बड़ी राहत की खबर है। सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं अब पहले से ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बन गई हैं।
राज्य में वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं को समय पर पैसा मिल रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो रही है। मार्च 2026 तक राज्य की योजनाओं के तहत सभी पात्र लोगों को पेंशन का भुगतान कर दिया गया है।
केंद्र की योजनाओं में भी दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 तक का भुगतान पूरा कर लिया गया है। हालांकि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने की वजह से कुछ भुगतान फिलहाल रुके हैं, लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि जैसे ही मंजूरी मिलेगी, पूरा पैसा एरियर के साथ जारी किया जाएगा।
अब सरकार ने SNA-SPARSH सिस्टम लागू किया है, जिससे पेंशन सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों के खाते में पहुंचेगी। यानी अब गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी और हर हितग्राही को समय पर पैसा मिलेगा।
सरकार का दावा है कि इस नए सिस्टम से पेंशन व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी और लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।
