Chhattisgarh | महादेव ऐप का मास्टरमाइंड आखिरकार गिरफ्त में…

Spread the love

Chhattisgarh: The mastermind behind the Mahadev app has finally been arrested.

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर हुई बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सौरभ फर्जी पासपोर्ट के जरिए ओमान पहुंचा था। फिलहाल वह मस्कट की हाई-सिक्योरिटी हिरासत में है। अब ED और CBI उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज कर चुकी हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि भारत लाए जाने के बाद हवाला नेटवर्क, मनी लॉन्ड्रिंग और पूरे महादेव सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *