रामशरण निर्विरोध बने महापौर

Spread the love

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के नेताओं ने महापौर और सभापति का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया। कांग्रेस के रामशरण यादव निर्विरोध महापौर चुने गए। रामशरण यादव पूर्व मंत्री बी.आर. यादव के भतीजे हैं।

कुल 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस के पास 37 व भाजपा के पास 32 पार्षद है। परिणाम आने के एक दिन पहले ही कांग्रेस के शेख गफ्फार के निधन से एक सीट खाली हो गई है। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 35 व कांग्रेस के 3 बागी सहित 38 वार्डों पर जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *