Chhattisgarh: Heat wave wreaks havoc in Chhattisgarh, all schools closed from April 20
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी ने सरकार को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने ऐलान किया है कि अब 20 अप्रैल से ही सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी जाएंगी।
पहले यह छुट्टी 1 मई से होनी थी, लेकिन तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने और लू के खतरे को देखते हुए इसे पहले लागू कर दिया गया है। अब 20 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
सरकार का कहना है कि बच्चों की सेहत सबसे जरूरी है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं।
ऐसे में लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है। तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, ताकि लू से बचा जा सके।
