Chhattisgarh | अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Spread the love

Chhattisgarh | High Court gives big relief to Amit Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति विवाद में फंसे अमित बघेल को आखिरकार हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 3 महीने की अंतरिम जमानत दे दी है, लेकिन साथ में सख्त शर्त भी लगा दी है।

अब बघेल इस दौरान रायपुर जिले की सीमा में नहीं रह पाएंगे। सिर्फ कोर्ट में पेशी के लिए ही उन्हें शहर में आने की इजाजत होगी।

दरअसल, VIP चौक पर मूर्ति तोड़फोड़ के बाद हुए हंगामे और विवादित बयान के चलते उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 FIR दर्ज हुई थीं। इस मामले ने उस वक्त बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह राहत दी है। अब सबकी नजर इस पर है कि आगे इस केस में क्या मोड़ आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *