Chhattisgarh | 30 फैक्ट्रियां बंद, 29 लाख जुर्माना!

Spread the love

Chhattisgarh | 30 factories closed, 29 lakh fine!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब प्रदूषण फैलाने वालों की खैर नहीं। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 30 उद्योगों का उत्पादन बंद करा दिया है। इतना ही नहीं, 13 कंपनियों पर करीब 28.92 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी ठोक दिया गया है।

उरला और सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया के कई बड़े स्पंज आयरन प्लांट भी इस कार्रवाई की जद में आए हैं। पहले 23 उद्योगों को नोटिस दिया गया था, लेकिन सुधार नहीं होने पर अब सीधा एक्शन लिया गया। बिजली काटी गई और उत्पादन बंद करा दिया गया।

मंडल ने साफ चेतावनी दे दी है, जब तक नियमों का पूरा पालन नहीं होगा, तब तक फैक्ट्री चालू करने की अनुमति नहीं मिलेगी। यानी अब या तो नियम मानो, या ताला लगाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *