Chhattisgarh | पेट्रोल-गैस को लेकर सरकार अलर्ट, CM ने दी साफ चेतावनी

Spread the love

Chhattisgarh: Government on alert regarding petrol and gas, CM issues clear warning

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और गैस को लेकर फैल रही खबरों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा एक्शन मोड ऑन कर दिया है। सभी कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों के साथ सीधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात की पूरी रिपोर्ट ली गई।

मीटिंग में साफ कहा गया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और बेवजह स्टॉक न करें।

साथ ही सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मीटिंग में टॉप लेवल अफसरों के साथ IOC, BPCL और HPCL के अधिकारी भी जुड़े रहे, जिससे सप्लाई की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

मैसेज क्लियर है घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *