Chhattisgarh | खैरागढ़ CAF बटालियन में खूनी वारदात

Spread the love

Chhattisgarh | Bloody incident in Khairagarh CAF battalion

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। उसी कैंप में पदस्थ एक जवान ने अपने ही साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक जवान गहरी नींद में सो रहा था।

मृतक की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था और खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन में पदस्थ था। पुलिस के मुताबिक, उसी कैंप में तैनात अरविंद गौतम से उसकी लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।

घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। अन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल सोनवीर जाट को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों और पृष्ठभूमि को लेकर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *