September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | सुकमा में दर्दनाक वारदात, IED ब्लास्ट में महिला की मौत

1 min read
Spread the love

CG Breaking | Tragic incident in Sukma, woman dies in IED blast

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है।

जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी। इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *