September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | महिंद्रा कंपनी की चलती हुई यात्री बस में आग, देखें VIDEO

1 min read
Spread the love

CG Big News | Fire in moving passenger bus of Mahindra company, see VIDEO

रायपुर। राजधानी के अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में भीषण आग लग गई है, आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार रायपुर-अभनपुर मुख्यमार्ग पर मोहन ढाबा के पास महिंद्रा कंपनी की चलती हुई यात्री बस में आग लग गई, बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के कारण लगा है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। आसपास के लोग बचान के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *