September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG Police Bharti 2024 | पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती

1 min read
Spread the love

CG Police Recruitment 2024 There will be recruitment on more than one and a half thousand different posts in the police department.

रायपुर। पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती होना है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद शुरू होने की संभावना है। इसमें एसआइ, एएसआइ, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा तकनीकी पोस्ट भी है। तकनीकी का उपयोग कर हो रही साइबर घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ज्यादा ध्यान दे रहा है।

इस वजह से प्रदेश में नए साइबर क्राइम कार्यालय खोलने का प्रस्ताव है। राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में चार नए उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें प्रतिनियुक्ति और नई भर्तियों के आधार पर 25 से ज्यादा पद भरे जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर चार जिले जैसे रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा और कवर्धा में भी नए साइबर थाने बनाए जाएंगे। हर थाने में नए स्टाफ की भर्तियां होगी। साइबर थानों में एसआइ के 12, एएसआइ और प्रधान आरक्षक के 20-20 और आरक्षक के 96 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकलने की संभावना है।

इसी तरह पांच जिले, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में नए महिला थाने बनाए जाएंगे, जिसके लिए 300 से अधिक पदों पर भर्तियां होगी। इनमें निरीक्षक के पांच, एसआइ के 10, एएसआइ के 20, प्रधान आरक्षक के 45 और आरक्षक के 220 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली जाएगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस अश्ववाहनी में भी 50 पदों पर नई भर्तियां निकालने की तैयारी है। इसमें पशु चिकित्सक, प्लाटून कमांडर, सहायक प्लाटून कमांडर, आरक्षक, प्रधान आरक्षक जैसे पद भी रहेंगे।

डायल 112 में रहेंगे सबसे ज्यादा पद –

पुलिस विभाग डायल 112 में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होना है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती होनी है। जिसमें ग्राउंड ड्यूटी के अलावा तकनीकी पद भी रहेंगे। प्रधान आरक्षक ग्राउंड ड्यूटी के 140 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकलेगी।

वहीं सात सौ से ज्यादा ग्राउंड ड्यूटी आरक्षक के पद भी निकाले जाने है। आरक्षक दूरसंचार के सौ पद भी रहेंगे। पुलिस विभाग की ओर से शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा ली जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा व्यापमं से होने की संभावना है। वहीं कुछ पोस्ट प्रतिनियुक्ति और प्रमोशन के आधार पर भी भरे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *