September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG NEWS : नक्सलियों के 4 हथियार सप्लायर चढ़े पुलिस के हत्थे, 600 से अधिक असलहा बरामद, शहरी नेटवर्क में अन्य नामों का हो सकता है खुलासा

1 min read
Spread the love

 

सुकमा । नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, सुकमा जिला मुख्यालय में दो हथियार सप्लायर नक्सली और उनकी निशानदेही पर 2 लोगों को कांकेर से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है दोनों आरोपी नक्सलियों के लिए करीब 600 से भी अधिक असलहा ले जा रहे थे। गिरफ्तार हुए आरोपी में से एक बालोद के गुंडरदेही व व दूसरा धमतरी का रहने वाला। इनकी निशानदेही पर दो और लोगों की कांकेर से गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि सुकमा से यह असला कांकेर में नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए ले जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि पहले भी यह काम कर चुके हैं। आरोपियों के मुताबिक जिला मुख्यालय में ही इन्हें किसी ने यह असला सप्लाई किया था। पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं पूरे मामले में अभी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *