September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Love Jihad In CG | प्रेमजाल में फंसा कर शादी के लिए लड़की पर बनाया धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

Love Jihad In CG | The girl was pressured to convert to marriage by being trapped in a love trap, the accused arrested

बिलासपुर। प्राइवेट जॉब कर रही एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने लगातार रेप किया और जब शादी की बारी आई तो धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सकरी इलाके के एक किराए के मकान में रहने वाली पीड़ित युवती प्राइवेट जॉब करती है। कुछ साल पहले उसकी जान-पहचान जरहाभाठा के आरोपी 22 वर्षीय आकिब जावेद से हुई। उसने पीड़िता को ज्यादा बेहतर जॉब दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद आरोपी उसके सकरी निवास पर आकर मिलने-जुलने लगा। यहां उसने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी युवक अपने रिश्तेदारों को लेकर उसके घर पहुंचा और उसे अपना धर्म बदल कर इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। लड़की ने कहा कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विवाह करने से मना कर दिया। युवती ने सकरी थाने में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पहले मारपीट, फिर उसके बाद रेप की धारा 376 (2) एन के तहत केस दर्ज किया गया। युवती ने बताया कि रेप के आरोपी ने उसका दो बार जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात भी कराया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आकिब जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *