Raipur CM House News | मुख्यमंत्री निवास के बाहर सुबह-सुबह बवाल

Spread the love

Raipur CM House News | Early morning commotion outside the Chief Minister’s residence

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर मंगलवार सुबह अचानक हंगामा हो गया। सिविल लाइन इलाके में स्थित CM हाउस के मुख्य गेट के पास एक व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया और वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

सुरक्षा कर्मियों से भी हुई झूमाझटकी

मिली जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने CM हाउस के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बन गई। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

गोली चलने की चर्चा, पुलिस ने क्या कहा?

हंगामे के दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि, सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवांगन के मुताबिक, मौके पर गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि घटना में 112 एंबुलेंस के शीशे टूटने की जानकारी मिली है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। हालांकि, उसकी स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *