September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन, सीएम बघेल होंगे शामिल

1 min read
Spread the love

Today is the 78th day of Bharat Jodo Yatra, CM Baghel will be included

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 78वे दिन आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे । अभी भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में है। इस यात्रा को मध्यप्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेता आज इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा आज मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में रहेगी।

सीएम भूपेश बघेल दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री खरगोन पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े 3 बजे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे। आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी और 7 नदियों का पानी लेकर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 334 नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *