कबीरधाम। कवर्धा जिले की संयुक्त कलेक्टर की गाड़ी अचानक पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में वाहन सवार संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल बाल बच गई।
बता दें कि यह मामला कबीरधाम के रणवीरपुर का हैं, जहां नदी में पिच अभाव व मिट्टी के कटाव के कारण यह दुर्घटना हुई। वही निर्माण में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना में संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते को चोट आई हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वहा तीन घटनाएं घट चुकी हैं। फिलहाल संयुक्त कलेक्टर को उपचार के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र रणवीरपुर में ले जाया गया।