April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | सीएम का निर्देश, दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी

Spread the love

 

रायपुर। जल्द ही दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों से अनुकंपा नियुक्ति के लिए चार बिंदुओं में जानकारी मांगी गई है।

दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसके वे राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर कई महिनों तक प्रदर्शन भी किए। इसके बाद राज्य सरकार ने इसके लिए अलग से कमेटी का गठन किया। अब दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को पत्र जारी किया गया है। जिला शिक्षाधिकारियों से 4 अलग-अलग बिंदुओं में जानकारी मंगाया गया है।

इन बिंदुओं पर मांगी जानकारी

1. जिलेवार शिक्षाकर्मियों के कितने पद स्वीकृत हैं, भरे व रिक्त पद की जानकारी।

2. कितने दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए पात्र पाया गया है।

3. कितने शिक्षाकर्मियों का संविलियन होना अभी बाकी है।

4. जिलेवार अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षाकर्मियों के कितने पद स्वीकृत हैं। भरे व रिक्त पद की जानकारी।

इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *