Cg Breaking | बंदी सीआरपीएफ जवान की पहली तस्वीर आई सामने, नक्सलियों ने की जारी, देखिए आप भी कैसा है हाल

Spread the love

 

बीजापुर । बीजापुर तर्रेम पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान को नक्सलियों ने बंदी बनाया था, जो अभी नक्सलियों के कब्जे में है। बंदी सीआरपीएफ जवान की फोटो आज नक्सलियों ने जारी की है।

बता दे कि नक्सलियों ने CRPF जवान राजेश्वर सिंह मन्हास
की एक तस्वीर जारी की है, जो 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा पकड़ लिया गया था।

इस तस्वीर में राजेश्वर सिंह मन्हास ताड़ के पत्तों से बनी झोपड़ी में बैठे हैं। राजेश पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहे हैं। नक्सलियों ने कुछ ही समय पहले यह तस्वीर जारी की थी।

विदित हो कि राजेश्वर को रिहा करने के लिए नक्सलियों ने सरकार से मध्यस्थ लोगों के नाम प्रकट करने को कहा है। इसके बाद ही नक्सली राकेश को कुछ शर्तों पर रिहा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *