September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Weather Update | छत्तीसगढ़ में ठंड से ठिठुरने लगे लोग, प्रदेश के कई जिलों में चली शीतलहर, जानिये मौसम का हाल

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठण्ड पड़ने लगी है। ठंडी हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। प्रदेश में ठंडी हवाओं ने गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ा दी है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अब कड़ाके की ठण्ड का असर देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के बाद अब दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा भी शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया. साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और दुर्ग में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से अब ठिठुरन और बढ़ने लगी है. राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान भी 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट की सम्भावना है। हालांकि बुधवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आने वाली शुष्क ठंडी हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। इसकी वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है, जबकि रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर संभाग में मामूली गिरावट के संकेत है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि यह न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

इधर, राजधानी रायपुर में कपड़ों की दुकानों में भीड़ बढ़ने लगी है। मोतीबाग, पंडरी, जीइ रोड सहित विभिन्न मार्ग में लगे ऊलन कपड़ा बाजार और कपड़े संस्थानों में अब ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अभी ठण्ड में और बढ़ोत्तरी होने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *