रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे। सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता से फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। मास्क, सैनेटाइजर के साथ स्क्रीनिंग करना भी जरूरी किया गया है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में आज से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खुल जाएंगे। मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों के लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। सिनेमाघरों में दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठाना होगा, यानि सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शक ही फिल्म देख पाएंगे।
सिनेमाहाल में मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग जरूरी होगा, सिनेमाहाल में प्रवेश से पहले दर्शकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं, सिनेमाघर का तापमान नियंत्रित रखाना होगा। गाइंडलाइंस के मुताबिक सिनेमाहाल का AC का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।
