May 15, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

मसीही जनों का ४० दिन का उपवास 26 फरवरी से

1 min read
Spread the love

मसीही जनों का ४० दिन का उपवास बुधवार 26 फरवरी से

@thenewswave.com

रायपुर। मसीहियों का चालीस दिनों का उपवासकाल बुधवार से प्रारंभ हो रहे है। इस मौके पर एश वेडनेस डे यानी भस्म बुधवार को चर्चों में विशेष आराधनाएं होंगी। ईस्टर तक मसीही समाज में कोई भी उत्सव नहीं होंगे। ईसाई महाधर्माध्यक्षों ने लोगों से पाप से पश्चाताप करके परमेश्वर के करीब आने का निवेदन किया है।

कैथोलिक डायसिस के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने कहा कि कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह दूध का धुला है। हां, प्रभु ने अपने रक्त से धोकर सभी को पापों से मुक्त कर शुद्ध व पवित्र किया है। इसलिए ये चालीसा मौका है यू टर्न करने का। अपने गलत कामों को त्यागकर ईश्वर के करीब आने का। डर से नहीं बल्कि प्रभु के प्रेम को पहचानकर लौटें। प्रभु के बलिदान के यथार्थ को समझने के लिए विनम्रता जरूरी है। हम सब मिट्‌टी के बने और मिट्‌टी में ही मिल जाएंगे। इसे जिसने समझ लिया उसे अपनी क्षमता पर कभी घमंड नहीं होगा। आर्च बिशप ने कहा कि मनुष्य ईश्वर की सृष्टि है। हमारे जीवन का यथार्थ उन्हीं से प्राप्त होता है। जीवन में कई गफे में हम दुनिया में खो जाते हैं और परमेश्वर से दूर चले जाते हैं। अपने स्वार्थ के लिए जीवन के लिए महत्वपूर्ण आत्मिक चीजों को त्याग देते हैं। इसके वावजूद वे हमसे प्रेम रखते हैं। हम प्रार्थना, तपस्या व उपकार करके ही ईश्वर के करीब आ सकते हैं। ये उपवास काल ईश्वर की ईच्छा को जानने का रास्ता है। परोपकार करें। भाईयो-बहनों -पड़ोसियों से स्नेह रखें। प्रभु ने जो पवित्रता दी है उसे न खोएं।

छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप रॉबर्ट अली ने भी मसीहीजनों से मन फिराने व संयमकल में अपने पुराने मनुष्यत्व को त्यागकर नए जीवन में प्रवेश करने का आग्रह किया। बिशप के मुताबिक इसे लेंट पर्व भी कहा जाता है। बिशप बुधवार को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में प्रवचन करेंगे। सेंट पॉल्स कैथेड्रल कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल ने बताया कि गुरुवार से घर-घर में रोज शाम प्रार्थनाएं होंगी। यह 5 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए वक्ता व संचालकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी दिन पाम संडे यानी खजूर रविवार मनेगा। चर्चों से खजूर की डालियों को लेकर मसीहीजन जुलूस निकालेंगे। हफ्ताभर दुख भोग सप्ताह मनाया जाएगा। चर्चों में बाइबिलविदों के प्रवचन होंगे। 9 अप्रैल को प्रभु भोज का स्थापना दिवस रहेगा। 12 अप्रैल को प्रभु यीशु का पुनरूत्थान दिवस ईस्टर मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *