बिलासपुर में सीरियल किलर | तीसरी हत्या से पहले पुलिस ने पकड़ा, विधवा महिलाओं को बनाता है अपना शिकार..

Spread the love

 

बिलासपुर । पुलिस ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। वह विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। वह, तीसरे महिला का खून करने ही वाला था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि सरकंडा क्षेत्र की दो महिलाओं की हत्या की बात उसने कबूल कर ली है। उसके एक साथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीन नवंबर को पुलिस को फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर में देवव्रत सिंह के खेत में एक लाश मिली थी। 2019 को भी उसी जगह पर एक महिला का शव मिला था। पुलिस दोनों हत्यााओं की गुत्थी नहीं सुलझा पायी थी। यहां तक की दोनों शवों की शिनाख्त भी नहीं हुई थी। तभी पुलिस के हाथ एक फोटो लगी। जब पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि वह, महिला चिंगराजपारा में रहती है और उसकी फोटो उसके प्रेमी संतु साहू ने खींची थी। जब पुलिस संतू तक पहुंची तो वह पुलिस को घुमाने लगा। पुलिस ने जब कड़ाई बरती तो उसने दो हत्याओं का जुर्म स्वीकार कर लिया। वह तीसरे की तैयारी में था। पहली बार उसने शिवकुमारी को मारा था। शिवकुमारी ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो उसे रास्ते से हटा दिया। शुभव वैष्वण ने इस हत्या में साथ दिया। जब पुलिस इस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पायी तो उनका हौसला बढ़ गया। वहीं दूसरी लाश सरकंडा जोरापारा निवासी रुक्मणीबाई की थी। दोनों ने मिलकर उसका भी इसी तरह से गला घोंटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *