RAIPUR : गांधी मैदान में CONGRESS ने लगाया ‘राम’ नाम का नारा, आतिशबाजी के साथ खूब बांटी मिठाईयां

Spread the love

 

रायपुर। राम मंदिर शिलन्यास के अवसर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी मैदान में उत्सव मनाया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने कहा कि आज सनातन धर्म के लिए गौरव का दिन है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने जो सपना देखा था, वो आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुनिता शर्मा, पार्षद कामरान अंसारी, राजू नायक, जी. श्रीनिवास, सुयश शर्मा, गौतम यादव, विशाल रजाणी, भुपत महोबिया, जावेद दद्दा, सुजित चौहान, ईमान खान, अभिषेक अवधियां, सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *