Chhattisgarh | TS बाबा का अल्टीमेटम!

Spread the love

Chhattisgarh | TS Baba’s ultimatum!

सूरजपुर। सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का धरना अब और बड़ा होता दिख रहा है। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंह देव ने साफ कह दिया है कि अगर शाम 6 बजे तक पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

दरअसल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले नरेंद्र जैन के घर जाकर विवाद किया, लेकिन उनके खिलाफ अब तक FIR नहीं हुई।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई कांग्रेस नेता सोमवार से ही विश्रामपुर थाने के सामने धरने पर बैठे हैं। टीएस सिंह देव खुद रात 2:30 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे और मंगलवार सुबह फिर पहुंच गए।

टीएस सिंह देव ने कहा कि मंगलवार को उनका सूर्यास्त तक उपवास रहता है, लेकिन अगर तब तक प्रशासन नहीं जागा तो वही उपवास भूख हड़ताल में बदल जाएगा। अब सबकी नजर शाम 6 बजे पर टिक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *