Raipur Breaking | पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में मिली लाश, खून से लथपथ देख डर गए लोग, पहुंची पुलिस

Spread the love

 

रायपुर। राजधानी रायपुर अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। आज ही उरला इलाके के एक मकान में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत खून से लथपथ लाश मिली है।

बताया जा रहा है, कि पत्नी का गला रेता गया है और पति फांसी के फंदे में लटका मिला है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल नगर का है, जहां रहने वाले सोनू और रमा की लाश उनके मकान में मिली है मामले की जानकारी तब हुई जब उनके बच्चे खेलकर घर लौटे थे जब बच्चे लौटे तो मकान का दरवाजा बंद था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गई।

फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि पति ने पहले अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया बताया जा रहा है कि मृतक पति के पैंट और शर्ट में खून के निशान मिले हैं और उसकी पत्नी लाश खून से पथपथ मिली है फिलहाल पुरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *