Petrol diesel price hike | पेट्रोल, डीजल और CNG महंगी

Spread the love

Petrol, diesel and CNG prices are expensive.

रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग अब सीधे आम आदमी की जेब पर हमला करने लगी है। शुक्रवार सुबह से देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG महंगी हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने रातोंरात नए रेट जारी कर दिए और लोगों की टेंशन बढ़ गई।

अब पेट्रोल 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी New Delhi में पेट्रोल 94.77 से बढ़कर 97.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 87.67 से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गया। CNG इस्तेमाल करने वालों को भी झटका लगा है, कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दी गई है.

कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने संकेत दे दिए थे, अब वो आशंका सच साबित हो गई।

असल वजह मिडिल ईस्ट युद्ध और Strait of Hormuz पर बढ़ा संकट है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रूट से गुजरता है। सप्लाई पर असर पड़ते ही क्रूड ऑयल 125 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया और अब उसका सीधा असर भारत के पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *