Korba Doctor Suicide | Sensation due to the death of a doctor in Korba!
कोरबा। कोरबा के ESIC अस्पताल में कार्यरत 30 वर्षीय डॉ. एल्विन वे कर्मचारी आवास के बाथरूम में मृत मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शादी से पहले रिश्ता टूटने के बाद वह काफी परेशान चल रहे थे।
घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, डॉ. एल्विन की शादी तय थी और इसी सिलसिले में वह 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे। बताया जा रहा है कि शादी की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बाद में मंगेतर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद से वह परेशान बताए जा रहे थे। पुलिस को शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और रिश्ते में विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया है। शादी से ठीक पहले आखिर ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया? पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
