कोंडागांव | जन्मदिन पर हरित संदेश: एसपी पंकज चंद्रा ने मां के नाम लगाया पौधा…

Spread the love

कोंडागांव:- पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मां के नाम एक पौधा रोपित किया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा, एडिशनल एसपी रूपेश डांडे, डीएसपी सतीश भार्गव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर एसपी ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मां के नाम पौधा लगाकर मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किए गए इस पौधरोपण को हरित वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। जिला पुलिस के इस प्रयास से समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *