May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | चनियागांव में लगा नवीन ट्रांसफार्मर, विद्युत सप्लाई की समस्या से मिलेगी निजात

1 min read
Spread the love

 

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम चनियागांव के ग्रामवासियों को विद्युत सप्लाई की समस्या से निजात मिल गई है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गांव में नया ट्रांसफर्मर लगा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों ग्राम चनियागांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांव में लगे ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब होने की वजह से खेतों में लगे बोर मशीन एवं मोटर पंप न चलने के कारण किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत करवाया था। जिसे गम्भीरतापूर्वक लेते हुए अगले ही दिन सहायक अभियंता के निर्देशानुसार विद्युतकर्मियों ने गांव पहुंच कर उक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मरम्मत संभव नहीं था।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एल.एस टेकाम ने बताया कि ग्रामीणों से मिली शिकायत का निराकरण करते हुए जगदलपुर से नवीन ट्रांसफार्मर मंगवा कर गांव में लगवा दिया है। अब चनियागांव के ग्रामीणों के विद्युत सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *