May 5, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | जोरों शोरों से चल रहा है कांग्रेस का जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा व चौपाल लगाकर वोटों की अपील कर रहे हैं कांग्रेसी नेता

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान तिथि को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जिसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा केशकाल विधानसभा में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम व पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी पदाधिकारी भी प्रतिदिन दर्जनों गांव में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क कर रहे हैं।

 

 

इसी क्रम में शनिवार को सांसद फूलोदेवी नेताम व पीसीसी अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेडमा, गारका, टाटीरास, आवरी, सिंगनपुर, बटराली में जाकर सघन जनसंपर्क किया। नेताओं ने बारी बारी ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी की घोषणाओं, गारंटी एवं वादों से अवगत करवाया। साथ ही ग्रामीणों को कांकेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की गई।

 

 

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी विकास दुबे, राजेश नेताम ब्लाक अध्यक्ष केशकाल, महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष केशकाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज मरकाम, जनपद सदस्य नरेश नेताम, सतीश नाग,, मुकेश मंडावी, सरपंच सुरेखा मरकाम सरपंच बेडमा, महेश्वरी हिड्को, संगीता नेताम, अमरिका मंडावी, कपिलकान्त नाग, पीतांबर नाग, संजय मरकाम, लालजी कोर्राम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *