May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | विधायक निवास में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, जनप्रतिनिधियों ने किया भाजपा प्रवेश

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को केशकाल विधायक निवास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम समेत सभी मण्डल, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात विधायक नीलकंठ टेकाम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आगामी दिनों में शुरू होने वाली भाजपा की विकास यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। वहीं इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनसुख भूरट, नगर पंचायत पार्षद गीता ध्रुव, शशिकला ठाकुर व पूर्व पार्षद महावीर जैन ने पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *