May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | भाजपा महिला मोर्चा ने 1100 कन्याओं को करवाया भोजन, विधायक नीलकंठ टेकाम भी हुए शामिल

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– नवरात्र पर्व के अंतिम दिन बुधवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के निवास कार्यालय में महिला मोर्चा के तत्वाधान में केशकाल विधानसभा स्तरीय कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां सर्वप्रथम मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा-आरती की गई। ततपश्चात केशकाल विधानसभा के फरसगांव, बड़ेराजपुर, विश्रामपुरी एवं धनोरा क्षेत्र से आई 1100 बच्चियों को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा भोजन करवाया गया।

बता दें कि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के द्वारा विगत कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी। जिसके तहत आज समूचे विधानसभा से 1100 बालिकाओं के साथ साथ उनकी माताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं ने स्वस्फूर्त भाग लेकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। साथ ही इस समूचे कार्यक्रम के लिए विधायक नीलकंठ टेकाम व महिला मोर्चा की टीम को साधुवाद भी दिया।

ये रहे मौजूद-

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता नेताम, मनीषा सलाम, कमला नेताम, पीलाबाई जैन, जमुना बघेल, सोमा दास, चिंतामणि, श्याम नेताम, गीता ध्रुव, पूनम राठी, आकाश मेहता तरुण साना, भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी अजय मिश्रा, राज किशोर राठी, वीरेंद्र बघेल, भूपेश सिन्हा, कैलाश कुंजाम, गोलू कश्यप, वसीम कच्ची, ललित शर्मा, हुलास साहू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *