May 5, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | सिलाटी में हुई भाजपा के बूथ कमेटी की बैठक, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं का हुआ सम्मान

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लोकसभा चुनाव के तहत केशकाल विधानसभा अंतर्गत बनियागांव शक्ति केंद्र के ग्राम सिलाटी में रविवार को बूथ स्तर की बैठक रखी गई थी। जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम आगामी चुनाव हेतु बूथ स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत गांव की लाभार्थी महिलाओं को श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए उन्हें बताया गया कि यदि केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। इसके लिए आप सभी को 26 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाथ को प्रचंड बहुमत जीत दिलाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष उइके, जगन्नाथ नाग, तमराज यादव, रतीराम नाग, जयश्री नाग, चिंता नाग, अमृता यादव, जानकी, लक्ष्मी, जमुना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *