केशकाल अम्बेडकर चौक में बाबा साहब की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
कार्यक्रम में शामिल हुए प्रबुद्ध जन एवम जनप्रतिनिधिग
केशकाल। आज केशकाल के अंबेडकर चौक में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समारोह में नगर पंचायत के अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी एवं नगर पार्षदगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। संविधान निर्माता बाबा साहब की याद में उनके विचारों के प्रभाव एवम सद्भावना का संदेश देने सभी ने अपने वक्तव्य दिए।
सुबह ही आयोजन की शुरुवात बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण कर जयघोष से हुआ। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता के कार्यकाल में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति का हुआ था अनावरण, प्रति वर्ष जयंती कार्यक्रम में रहता है विशेष योगदान ।
डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता रूपेंद्र कोर्राम निरंतर 11 वर्षों से सफल आयोजन करते आ रहे हैं, सबका सहयोग और साथ देने के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । जयंती कार्यक्रम का सफल मंच संचालन महफूज अली के द्वारा किया गया ।
समारोह में खासतौर पर भूपेश सिन्हा उपाध्यक्ष नंपं केशकाल, भूपेश चंद्राकर, सुदर्शन कुंजाम, कृष्ण दत्त उपाध्याय,नवदीप सोनी,लंबोदर सलाम ,महेंद्र नेताम, पिलाबाई जैन,,पीतांबर नाग,विष्णु कोसरिया, महेंद्र रामटेके,देवेंद्र कुपाल, राकेश कुंजाम, राधे कुंजाम,शिव नेताम, राजेश उईके,शोएब अली आदि मौजूद रहे।
