May 18, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | विधानसभा संयोजक ने ली भाजपा शक्ति केंद्रों एवं बूथ कमेटी प्रभारियों की बैठक, विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा मुख्यालय केशकाल में बनाए गए कार्यालय में शुक्रवार को केशकाल मण्डल, शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक प्रवीर सिंह बदेशा, मार्गदर्शक सन्तोष कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नेताम, महामंत्री तरुण साना, कोषाध्यक्ष धनराज मालू, विस्तारक संतोष कौशिक एवं मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रवीर सिंह बदेशा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए गए 14 बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक परिपालन करते हुए हमें केशकाल विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक बढ़ाना है। इसके साथ ही भाजपा के दृष्टिकोण से कमजोर बूथों पर अधिक मेहनत करने के लिए संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस दौरान विधानसभा संयोजक बदेशा ने लाभार्थी संपर्क अभियान को तीव्रता से जारी रखने, दीवार लेखन करने, गांव गांव में भाजपा का झंडा लगाए जाने समेत अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया। इस दौरान केशकाल मंडल के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *