Chhattisgarh: Young man dies after alcohol party, had a dispute with girlfriend!
रायपुर। दुर्ग में शराब पार्टी के बाद 28 वर्षीय युवक सिद्धांत दान की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। वह दोस्तों के साथ अपनी गर्लफ्रेंड के घर पार्टी करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विवाद के बाद सिद्धांत छत पर चला गया। कुछ देर बाद गर्लफ्रेंड उसे देखने पहुंची तो वह बेसुध पड़ा मिला। उसे होश में लाने की कोशिश की गई और CPR भी दिया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हुई, कोई मेडिकल इमरजेंसी थी या घटना के पीछे कोई और वजह है। घर में मौजूद गर्लफ्रेंड समेत चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह साफ होने की उम्मीद है।
