Chhattisgarh | 16 जून से बदलेगा सरकारी स्कूलों का लुक!

Spread the love

Chhattisgarh: The look of government schools will change from June 16!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस बार बच्चे बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे। 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में छात्रों को नई डिजाइन और नए रंग की यूनिफॉर्म पहननी होगी। सरकार ने इस बार यूनिफॉर्म का रंग बदल दिया है और खास बात ये है कि बच्चों को शुरुआत में ही दो-दो सेट यूनिफॉर्म देने की तैयारी की गई है।

अब तक छात्र सफेद शर्ट और नीली पैंट में स्कूल जाते थे, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। नई यूनिफॉर्म में ब्लू चेक शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट या ट्युनिक होगी।

सरकार का दावा है कि इस बार बच्चों को यूनिफॉर्म के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले एक सेट सत्र की शुरुआत में और दूसरा सेट अक्टूबर-नवंबर में मिलता था, लेकिन अब दोनों सेट एक साथ दिए जाएंगे।

यूनिफॉर्म वितरण का काम तेजी से चल रहा है। दूरस्थ और आदिवासी इलाकों को प्राथमिकता देते हुए सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में यूनिफॉर्म पहुंचाई जा चुकी है।

नई यूनिफॉर्म को लेकर बच्चों और अभिभावकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। 16 जून को स्कूल खुलते ही सरकारी स्कूलों का नजारा बदला-बदला दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *