Chhattisgarh | सरकार खुद आपके दरवाज़े

Spread the love

Chhattisgarh | The government itself is at your doorstep

रायपुर। अब समस्या लेकर दफ्तरों के चक्कर लगाने का झंझट खत्म। छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार शुरू हो गया है और इस बार सरकार खुद लोगों के दरवाज़े तक पहुंच रही है।

1 मई से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान में सीएम विष्णु देव साय से लेकर कलेक्टर तक पूरा प्रशासन मैदान में उतरेगा। गांव-गांव और शहर के वार्ड में समाधान शिविर लगेंगे, जहां सिर्फ आवेदन नहीं, मौके पर ही फाइल बनेगी और काम निपटेगा।

नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा मजदूरी, बिजली, पानी, प्रमाण पत्र लगभग हर जरूरी काम को प्राथमिकता में रखा गया है। खास बात ये है कि हर आवेदन का अधिकतम एक महीने में निपटारा करने का टारगेट तय किया गया है।

इस बार अधिकारी सिर्फ ऑफिस में नहीं बैठेंगे, बल्कि होम विजिट करेंगे, चौपाल लगाएंगे और लोगों की समस्या वहीं सुनकर हल निकालेंगे। खुद मुख्यमंत्री भी औचक दौरे कर ग्राउंड रियलिटी चेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *