Chhattisgarh | मजदूरों पर 800 करोड़ खर्च

Spread the love

Chhattisgarh | 800 crores spent on laborers

रायपुर। मई दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों को लेकर बड़ा संदेश दिया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने साफ कहा कि श्रमिक ही समाज की असली ताकत हैं और उनके बिना विकास अधूरा है।

सरकार ने दावा किया है कि पिछले करीब ढाई साल में अलग-अलग योजनाओं के तहत 800 करोड़ रुपये सीधे मजदूरों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल से लेकर श्रम कल्याण मंडल तक, अलग-अलग योजनाओं के जरिए मजदूरों और उनके परिवारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

सरकार का फोकस साफ है श्रमिकों की आर्थिक हालत मजबूत करना और योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते तक पहुंचाना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *