Chhattisgarh: Target to complete 100 bridges by March, action on delays
रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सेतु और राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मार्च 2027 तक 100 पुलों का निर्माण पूरा कर उन्हें आवागमन के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
सचिव ने ठेकेदारों को साफ निर्देश दिए कि साइट पर पर्याप्त निर्माण सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन मौजूद रहें, ताकि वर्किंग सीजन का पूरा फायदा उठाकर काम तेजी से पूरा किया जा सके।
विभागीय अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कतों का जल्द समाधान करने और कार्यस्थल ठेकेदारों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
अब निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग होगी। सचिव खुद भी साइट पर औचक निरीक्षण करेंगे। तय टाइमलाइन और गुणवत्ता मानकों के मुताबिक काम नहीं मिला तो अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्गों के नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए भू-अर्जन, वन व्यपवर्तन, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई जैसी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा गया है।
काम पूरा होने के बाद दस्तावेजीकरण, GST, सेटलमेंट और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम भुगतान और टेंडर क्लोज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
